Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रैक्टर ट्राली में दौड़ा करंट, युवक की जलकर हुई मौत

ट्रैक्टर ट्राली में दौड़ा करंट, युवक की जलकर हुई मौत

खेत पर खाद खाली करते वक्त हुआ हादसा


Jahazpur News 1 जुलाई (आज़ाद नेब) जहाजपुर थाना क्षेत्र के बिलेठा गांव स्थित खेत पर सोमवार सुबह ट्रेक्टर ट्राली से खाद खाली करते समय ट्राली ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन छू गई। इससे ट्रेक्टर ट्राली में करंट दौड़ गया। वहीं युवक की मौके पर जलने से मौत हो गई।

यह देख कर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। वही ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन मौके पर पहुची और आग बुझाई। लेकिन तब तक युवक की जलने से मौत हो चुकी थी। थानाधिकारी नरपत राम बाना ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिलेठा गांव मे खेत पर ट्रेक्टर ट्राली से खेत में खाद खाली करते समय ट्रेक्टर की ट्राली ऊपर जा रही बिजली की लाइन को छू गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली में करंट दौड़ गया तथा उसमें आग लग गई। ट्रेक्टर चालक देवराज पुत्र नंदलाल गुर्जर की मौके पर जलने से मौत हो गई। मृतक युवक के शव को हास्पिटल की मोर्चरी मे रखवाया है। सूचना पर खाद बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धीरज गुर्जर भी अस्पताल पहुंचे और परिजनो को ढ़ाढस बंधाया। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों ने पूर्व में भी तत्कालीन निगम अभियंता व लाइनमैन को 11 केवी लाइन नीचे लटकने की शिकायत की थी।

लेकिन पिछले तीन साल से यह लाइन ऐसी स्थिति में है। जिसका सुधार अब तक नहीं किया। जबकि विद्युत वितरण निगम द्वारा मेंटिनेंस के नाम पर सैकड़ों बार शट-डाउन लेकर केवल लीपापोती की जाती है। अस्पताल के बाहर ग्रामीण व परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए है। मृतक के पिता नन्दलाल पुत्र सोनाथ गुर्जर निवासी भण्डारिया (बिलेठा) ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका पुत्र देवराज सिजारे वाले खेत पर ट्रेक्टर ट्रॉली में गोबर की खाद लेकर गया था। यहां वह खेत में ट्रेक्टर को खड़ा कर गोबर खाद खाली कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली में करंट दौड़ गया। जिससे करंट की चपेट में आकर देवराज की जलकर मौत हो गई। साथ ही मौके पर ट्रैक्टर भी जल गया। फिलहाल सुबह साढ़े 11 बजे तक ग्रामीणों की मुआवजे की मांग पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर एवं अन्य वार्ता कर रहे है।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d