Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकौशल देवी होंगी जहाजपुर प्रधान, बिना रवन्ने बजरी भरा ट्रेलर पकड़ा

कौशल देवी होंगी जहाजपुर प्रधान, बिना रवन्ने बजरी भरा ट्रेलर पकड़ा


Jahazpur News 9 जुलाई (आज़ाद नेब) पंचायत राज विभाग के उप शासन सचिव संतोष कुमार गोयल ने एक आदेश जारी कर कौशल देवी पत्नी किशोर शर्मा को जहाजपुर प्रधान नियुक्त किया है।

दरअसल कौशल देवी जहाजपुर पंचायत समिति की वार्ड नं 13 से सदस्य है, जो अब जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान होंगी। उनके पति किशोर शर्मा भाजपा नेता है। कौशल देवी मंगलवार सुबह पदभार ग्रहण करेगी। जबकि विभाग ने सीता देवी को प्रधान पद से निलंबित किया था। उधर, अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए शक्करगढ़ पुलिस ने बिना रवन्ने के बजरी से भरा ट्रेलर को पकड़ा। शक्करगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि जोजर चौराया पर नाकाबन्दी के वक्त एक ट्रेलर जहाजपुर की ओर से आया। जिसे रुकवाया तो चालक ट्रेलर को भगाकर ले जाने लगा। ट्रेलर का पीछा किया व रूकवाकर चैक किया गया तो ट्रेलर में बजरी भरी थी।

पुलिस ने ट्रेलर चालक लेखराज पुत्र रामराय मीणा निवासी बसौली, थाना बंसौली जिला बुन्दी से बजरी सम्बधिंत रवन्ना मांगा तो चालक रवन्ना पेश नही कर सका। जिस पर उक्त बजरी भरे ट्रेलर को जब्त कर माईनिंग विभाग को सूचना दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d