Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsरविवार को देवली में बंद रहेंगे प्रतिष्ठान

रविवार को देवली में बंद रहेंगे प्रतिष्ठान


Deolj News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विभिन्न माँगो को लेकर देवली शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान रविवार को बंद रहेंगे।उल्लेखनीय है कि बंद के पीछे देवली में एसीजेएम और एडीजी कोर्ट खोलने व शहर में गौण मंडी शुरू करने व उप जिला अस्पताल को देवली में रखने की मांग है।

बार एसोसिएशन देवली के अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि अभिभाषक संघ देवली व व्यापार महासंघ के तत्वावधान में बाजार बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि माँगो के समर्थन में बंद का रहेगा। उक्त समर्थन में भाजपा शहर मंडल, कांग्रेस शहर मंडल, भाजपा देहात मण्डल नासिरदा ,भाजपा देहात मण्डल देवली, पत्रकार संघ देवली, नगर पालिका मण्डल एवं पार्षद, पेंशनर समाज, जनसेवा समिति, रिको एरिया, व्यापार संघ, फल व सब्ज़ी विक्रेता व्यापार संघ, मानवसेवा संकल्प सेवा संस्थान, श्री सार्वजनिक गौसेवा समिति, ठेला एवं रेहड़ी संघ, दुर्गा सेवा समिति, रोटरी क्लब देवली समेत सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने अपना सहयोग व समर्थन दिया है। इससे पहले सभी संगठन के लोग ममता सर्कल पर एकत्र होकर जूलुस के साथ रवाना होंगे एवं उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d