Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के देवली गांव निवासी एक युवक सोमवार को देवली से दौड़ लगाकर बीसलपुर स्थित भगवान शिव के गोकणेश्वर मंदिर पहुंचा और दर्शन किए।
यह युवक समीर नवलका पुत्र सुरेश कुमार नवलका है, जो देवली गांव से बीसलपुर तक नॉनस्टॉप रनिंग करते हुए पहुंचा। समीर ने बताया कि वह गांव में स्थित गणेश जी के मंदिर से ध्वज लेकर रवाना हुआ। इस दौरान वह सुबह 9:20 पर रवाना हुआ और 11:40 पर बीसलपुर पहुंच गया। जहां पहुंचकर उसने भगवान शिव मंदिर में ध्वज चढ़ाया। इस दौरान युवक समीर के चार दोस्त बाइक पर थे। समीर ने गत वर्ष 7 अक्टूबर को आयोजित हुई नेपाल इंटरनेशनल एथलेटिक्स चैंपियन में गोल्ड मेडल जीता था।
डेम में आया और पानी
उधर, बीसलपुर बांध में बीते 4 घंटे में 10 सेंटीमीटर पानी की ओर आवक हुई है। जबकि त्रिवेणी का गेज शून्य हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे का लेवल आरएल 311.30 मीटर हो गया। जबकि बांध में अब 15.099 टीएमसी पानी हो चुका है।।इससे पहले सुबह 6 बजे जलस्तर आरएल 311.20 मीटर था।



