Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsफोन पर बात करते वक्त आया करंट, युवक की मौत

फोन पर बात करते वक्त आया करंट, युवक की मौत

  • बीती रात शहर के कोटा रोड पर हुआ हादसा

  • दोस्त से मिलने गया था युवक


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड पर अपने मित्र के मकान पर मिलने गए एक 24 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात 9:30 से 10 बजे के बीच घटित हुआ।

मामले को लेकर मृतक के चाचा अलखराज पुत्र देवीलाल मीणा निवासी कासीर ने हनुमान नगर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका भतीजा अंकित पुत्र पदम कुमार मीणा निवासी कासीर है। जिसकी करंट लगने से मौत हुई है। रिपोर्ट में बताया कि अंकित सोमवार रात अपने मित्र लेखराज पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी देवीखेड़ा थाना दूनी के देवली स्थित कोटा रोड बजाज शोरूम के पीछे स्थित किराए के मकान में मिलने गया था। वह रात्रि 9:30 से 10 बजे के बीच अपने दोस्त लेखराज गुर्जर के किराया के मकान की छत पर फोन पर बात कर रहा था। इस दरमियान मकान के ऊपर से निकल रही 33 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आकर अंकित झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d