Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय देवली-उनियारा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के संदर्भ में 8 अगस्त को शहर मंडल के कार्यकर्ताओं के एक वृहद बैठक आयोजित होगी।
बीजेपी के देवली मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि यह बैठक शहर के पटेल नगर स्थित सामुदायिक भवन, शिव मंदिर पटेल नगर में शाम 5:30 आयोजित होगी। बैठक में भाजपा नेता विजय सिंह बैंसला मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, जिले के पूर्व व वर्तमान पदाधीमीकारी, शहर कार्यकारिणी, कार्य समिति, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी समेत मौजूद रहेंगे।


