Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsश्रीमद्भागवत कथा 20 से शुरू, महर्षि उत्तम स्वामी करेंगे वाचन

श्रीमद्भागवत कथा 20 से शुरू, महर्षि उत्तम स्वामी करेंगे वाचन


Jahazpur News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर शहर में आगामी 20 अगस्त से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत होगी। यहां महामंडलेश्वर महर्षि उत्तम स्वामी कथा करेंगे।

जानकारी के अनुसार यह कथा जहाजपुर स्थित बारह देवराह परिसर में प्रतिदिन दोपहर एक से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। कथा के पहले दिन 20 को कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली जाएगी। जबकि 21 अगस्त को प्रथम स्कंध, 24 अवतार, नारद संवाद, 22 अगस्त को सुखदेव आगमन, ध्रुव चरित्र, अजामिल व प्रहलाद कथा, 23 अगस्त को गजेंद्र मोक्ष समुद्र मंथन व वामवतार, राम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म उत्सव, 24 अगस्त को श्रीकृष्णा बाल लीला, श्री गोवर्धन पूजा, 25 अगस्त को कंस वध, मथुरा गमन एवं रुक्मणी विवाह तथा 27 अगस्त को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम व पूर्णाहुति के साथ महाप्रसादी होगी।

इसे लेकर तैयारियां जारी है। बताया गया कि श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सहित अन्य नेता‌ओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। जिनके कथा में आने की संभावना बताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d