पदयात्रियों के स्वागत में सड़के हुई गुलाबी
Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क), श्री सांवरिया सेठ एवं सिंगोली श्याम की 9 वीं एवं 30 वीं दो अलग-अलग पदयात्राएं शुक्रवार सुबह देवली से धूमधाम के साथ रवाना हुई। इस मौके पर भगवान की पूजा अर्चना के बाद सैकड़ो पर यात्री सावरे के दरबार के लिए रवाना हुए।
नवीं पदयात्रा के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि शहर के बावड़ी बालाजी परिसर से करीब 250 से 300 पदयात्रियों ने पूजा अर्चना की। इसके बाद ध्वज लेकर पदयात्री रवाना हुए। शहर में जगह-जगह पदयात्रियों पर गुलाब के पुष्प बरसाए गए। वही भगवान के भजनों पर महिलाएं नाचती गाती चल रही थी। यह पदयात्रा 31 अगस्त को श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर ध्वज अर्पित करेंगी। इससे पहले 26 अगस्त को सिंगोली शाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पदयात्रियों की ओर से धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। उक्त यात्रा को माहेश्वरी समाज के टोंक जिला अध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी व पार्षद भीमराज जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में व्यवस्थापक रघुवीर सिंह शक्तावत, सांवरिया सेठ समिति अध्यक्ष गणराज गुर्जर, महामंत्री भंवरलाल सेन, देवराज, टीकम चंद, कुंदन राजावत, जगदीश तोतला, राधेश्याम मालू, रमेश बांगड़, भगवान लड्ढा, मनीष अरोड़ा समेत शामिल थे।

“बाबा रामदेव मंदिर से हुई शुरुआत”
इसी तरह श्री सांवरिया सेठ एवं सिंगोली श्याम की 30 वीं पदयात्रा विवेकानंद कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर से शुरू हुई। पदयात्रा में डेढ़ सौ से अधिक पदयात्रा शामिल है, जो आगामी 31 अगस्त को सांवरिया सेठ मंदिर में ध्वज अर्पित करेंगे। यह पदयात्रा भी सिंगोली श्याम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। पदयात्रा में अध्यक्ष संपत सुवालका, उपाध्यक्ष पंकज सिंहल, कोषाध्यक्ष रामेश्वर जांगिड़, व्यवस्था प्रमुख सत्यनारायण सेन आदि शामिल थे। इस बीच शहर के कई गणमान्य लोगों को इस पदयात्रा समिति की ओर से साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

यह दोनों यात्रा एक ही दिन सांवरिया सेठ मंदिर पर ध्वज अर्पित करेंगी। दोनों पदयात्राओं पर लोगों ने गुलाब के पुष्प बरसाए। जिससे शहर की सड़के गुलाबी हो गई।


