Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन समाज के 45 सदस्यों का संघ 5 दिवसीय सम्मेद शिखरजी की यात्रा के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे बस से रवाना हुआ है।
राजीव जैन ने बताया कि सभी यात्री देवली से बस से रवाना हुए हैं, जो अजमेर से ट्रेन के द्वारा सम्मेद शिखर जाएंगे। यह संघ 28 अगस्त को वापस देवली पहुंचेगा। इस दौरान सुरेश सोनी, धनराज कासलीवाल, संजय जैन, सन्नू जैन, बीना जैन, सुनीता जैन अलका आदि शामिल थे। इसी तरह 108 सदस्यों का दूसरा जत्था णमोकार मंत्र मंडल के तत्वाधान में 25 अगस्त को सुबह सवा 7 बजे देवली से रवाना होगा। विशाल जैन ने बताया कि सभी यात्री देवली से जयपुर बस के जरिए जाएंगे। इसके बाद की यात्रा ट्रेन से होगी। यह यात्रा 26 अगस्त को पहुंचेगी एवं आगामी 31 अगस्त को वापस देवली लौट आएगी।



