-
गुरुवार रात हुई बैठक में किया निर्णय
-
करीब 3 करोड रुपए की लागत से होगा निर्माण
-
आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर निर्माण का लेंगे संकल्प व होगा मार्ग प्रशस्त
Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आमजन एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से ग्राम पंचायत कुचलवाड़ा क्षेत्र में व शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित जमीन पर जल्द ही श्री सांवरिया सेठ का विशाल एवं भव्य मंदिर बनेगा। मंदिर निर्माण को लेकर गुरुवार रात कुचलवाड़ा रोड स्थित एक गार्डन में बैठक हुई।
जानकारी के अनुसार इस मंदिर का निर्माण कुचलवाड़ा रोड पावर हाउस के सामने स्थित खसरा नं 599 में (न्यायालय में विचारधीन विवादग्रस्त भूखंड 34 को) छोड़कर किया जाएगा। समाजसेवी रामसिंह शक्तावत ने बताया कि आगामी 26 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लोग उक्त भूमि पर भगवान सांवरिया सेठ के भव्य मंदिर निर्माण व मार्गप्रशस्त को लेकर संकल्प करेंगे। शक्तावत ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर स्थल पर ही भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा एवं नए मंदिर बनाने के लिए तन, मन, धन से सहयोग करने का संकल्प लिया जाएगा।
जन्माष्टमी पर कलाकारों की ओर से यहां कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए 24 अगस्त को बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात में बैठक में श्रद्धालुओं ने मौके में पर ही 18 लाख 4 हजार रुपए देने की घोषणा की। वही भामाशाह रामसिंह शक्तावत का लक्ष्य है कि 3 करोड रुपए की लागत से यहां भव्य मंदिर का निर्माण किया जाए। इसमें आमजन का सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण की भूमि पर भी इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।



