Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महावीर दिगंबर जैन मंदिर और धर्मशाला ट्रस्ट देवली में पर्यूषण पर्व को लेकर आगामी 8 सितंबर से कार्यक्रम आयोजित होंगे। महावीर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर महावीर दिगम्बर जैन मंदिर और धर्मशाला ट्रस्ट में 10 दिनों तक कार्यक्रम होंगे।
इनमें प्रतिदिन सुबह 5.45 से 6.15 तक अरहम योग, 6.30 से 8.15 तक अभिषेक शांतिधारा, 8.30 से 11.15 तक सामूहिक विधान, दोपहर 3 से 4 बजे तक ततवार्थ सूत्र का अध्यापन होगा। इसी तरह शाम 7 से 7.30 बजे तक प्रतिक्रमण, 7.30 से 8.15 तक महाआरती 8.15 से 9 बजे तक स्वाध्याय होंगे।यह सभी कार्यक्रम अंतरप्पा नितेश भैया के मार्गदर्शन में होंगे। उन्होंने बताया कि 9 बजे से धार्मिक कार्यक्रम ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम त्रिशला महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित होंगे। इसके अलावा विधान दसलक्षणजी का ओर ततवार्थ सूत्र होगा। विधान के बीच प्रतिदिन धर्म का मर्म प्रवचन होगा। इसे लेकर सभी श्रद्धालुओं से उक्त कार्यक्रम का लाभ उठाने की बात कही गई है।



