बुधवार रात की वारदात
Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक एसयूवी कार के पहिए चुराने का मामला गुरुवार को सामने आया है। दरअसल यह वारदात राजकीय महाविद्यालय देवली के प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा की क्रेटा कार के साथ हुई।
वर्मा ने बताया कि वह पटेल नगर में चिरंजीलाल इंदौरिया के मकान में किराए से रहते हैं। सिटी प्राइड स्कूल वाली गली में उनकी कार खड़ी थी। बीती रात 12 से एक बजे के बीच अज्ञात चोर आए। जिन्होंने प्राचार्य की हुंडई क्रेटा कार के पीछे के दोनों पहिए खोल लिए। वही आगे के दोनों पहिए के बोल्ट भी खोल लिए थे। लेकिन समीप में एक बुजुर्ग महिला के जग जाने की वजह से बदमाश दो व्हील लेकर भाग छूटे। जबकि आगे के दोनों व्हील कार में छोड़ गए। प्राचार्य पूरणमल ने देवली थाने में मामले की रिपोर्ट दी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इस तरह की वारदात हो चुकी है। जहां बदमाश कारों के पहिए खोलकर ईटों पर टिका गए थे।



