Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देश अनुसार जिला स्तरीय कला उत्सव 2024 का एक दिवसीय आयोजन 8 अक्टूबर को देवली में होगा।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के अनुसार यह आयोजन शहीद सोहनलाल वर्मा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली परिसर में होगा। इसमें जिले के 200 विद्यार्थी शामिल होंगे। वही कला उत्सव के आयोजन को लेकर बैठक भी आयोजित हुई। इसमें तैयारी पर चर्चा की गई। कला उत्सव के संयोजक चंद्र प्रकाश माहेश्वरी है। जबकि राजेंद्र सुराणा संयोजक व भंवरलाल वैष्णव उत्सव प्रभारी है।



