Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सात दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा शिविर के छठे दिन की गतिविधियां सोमवार को विधिवत रूप से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में आयोजित हुई।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुशीला करनानी व एपीसी शिवराज मीणा द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुशीला करनानी ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शित दिया। इस दौरान शिविर प्रभारी सुशीला देवी मीणा एवं व्यवस्थापक अर्पणा शर्मा उपस्थित थी। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण के विविध चरणों का क्रमबद्ध अभ्यास करवाया गया। उल्लेखनीय है कि यहां प्रतिभागियों को प्रतिदिन आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


