Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसज गए पटाखे, मिठाई, दीपकों के बाजार

सज गए पटाखे, मिठाई, दीपकों के बाजार


Deoli News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली के अब महज 5 दिन से शेष रह गए है। इसके चलते शहर में पटाखे, मिठाई, दीपक एवं सजावटी सामानों की दुकान सज गई है। वही धीमे-धीमे ग्राहक की भी बढ़ने लगी।

शहर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अग्रसेन बाजार, छाया मार्केट समेत क्षेत्र में आतिशबाजी की दुकान लग चुकी है। जिन पर विभिन्न रंग बिरंगी आतिशबाजी चकरी, फव्वारे, रॉकेट, फुलझड़ी, विभिन्न साउंड के पटाखे, बम पटाखे की लड़ी आदि की बिक्री शुरू हो चुकी है। इसी तरह शहर के मुख्य बाजार में दीपक, पोस्टर की दुकान तैयार हो चुकी है। जहां पर ग्राहकी बढ़ने लगी है। इसी तरह शहर के बस स्टैंड के पास मुख्य बाजार समेत इलाकों में स्थित मिठाइयों की दुकानों पर भी अब सजावट शुरू हो चुकी है। मिठाइयों की दुकानों के बाहर टेंट एवं कैनोपी लगाकर बिक्री की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस बार दीपावली को लेकर भी भ्रम बना हुआ है। 31 अक्टूबर एवं एक नवंबर की दीपावली को लेकर लोग संशय में है। फिर भी अधिकांश पंडित व ज्योतिष शास्त्रीयों के अनुसार 31 अक्टूबर को ही दीपावली मानी जा रही है। ऐसे में 31 अक्टूबर के अनुसार दीपावली के अब महज 5 दिन बचे हैं। हालांकि अब भी बाजारों में ग्राहक की बेहद कम है। दीपावली के त्योहार पर जो रौनक पहले देख जाती थी। वह आज देखने को नहीं मिलती।

शहर में कराई रोशनी की व्यवस्था

पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व को लेकर देवली शहर के मुख्य बाजार में व्यापार महासंघ देवली एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में रोशनी की व्यवस्था की गई है। व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन ने बताया कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक पांच दिवसीय पर्व को लेकर शहर के मुख्य बाजार में रोशनी व लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d