Deoli News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव के 13 नवंबर को होने जा रहे
उपचुनाव के तहत जन जागरूकता प्रसारण कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय देवली में चलाया जा रहा है।
यहां प्राचार्य के मार्गदर्शन में गत दिनों में मतदान के अधिकार का प्रयोग करने का संदेश देती रंगोली सजावट की व विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर एवं बाहरी दीवारों पर स्लोगन लगाकर नवमतदाताओं को महाविद्यालय परिसर में जागरूक किया। शनिवार को छात्रों ने वोट की मानव श्रृंखला बनाकर लोकतंत्र के महापर्व की विशिष्टता को बताया। अभियान के दौरान सहआचार्य डॉ. निमिष गुप्ता, सहायक आचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. वंदना यादव, सांवरमल कुमावत, नोडल प्रभारी सहायक आचार्य डॉ. ज्योति गुप्ता भी मौजूद थी।
रंगोली व मेहंदी बनाकर दिया संदेश
राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत छात्राओं द्वारा रंगोली तथा मेंहदी बनाकर मतदान में भागीदारी देने तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. हेमराज चंदेल, डॉ. भवानी शंकर नोगिया, डॉ. परशुराम मीणा, डॉ. सोनू साहू, नितेश सैनी उपस्थित थे।


