तैयारी शुरू, जिलेभर की प्रतिभाएं होगी सम्मिलित
Deoli News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय रेगर महासभा शाखा टोंक के तत्वाधान में 27 अक्टूबर को देवली में पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें जिलेभर की करीब 700 प्रतिभाएं, समाज के जनप्रतिनिधि, भामाशाह व समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोग सम्मानित होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार यह प्रतिभा सम्मान समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली परिसर में सुबह 10 आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में निवाई विधायक रामसहाय वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। यहां करीब 700 प्रतिभाएं सम्मानित होगी। जानकारी के अनुसार गत दो सत्रों की कक्षा 10, 12 की प्रतिभाएं, खेल में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी, राजकीय सेवा में चयनित, मेडिकल सेवा में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार समाज के भामाशाह, कुरीतियों को खत्म करने में योगदान देने वाले लोग, निर्वाचित जनप्रतिनिधि व प्रदेश स्तर पर सराहनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों का सम्मान किया जाएगा। इसे लेकर कार्यक्रम स्थल पर बड़े आकार का पांडाल बनाया जा रहा है। जिसमें रेगर समाज के लोगों के लिए बैठक व्यवस्था होगी। वहीं कार्यक्रम आयोजन होगा। प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए अतिथियों को निमंत्रण पत्र भी दिए जा रहे हैं।



