Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवरात्र के करीब 12 दिन बाद देवली शहर के बाजारों में सोमवार को ग्राहकी की भीड़ ने दुकानदारों के चेहरों की रौनक बढ़ा दी है। हालांकि दीपावली में अब तीन से चार दिन का समय शेष बचा है।
लेकिन पहले बाजार सूने पड़े थे। जबकि सोमवार को शहर के बाजार खिलखिलाने लगे। जिससे व्यापारियों को राहत मिली है। पिछले 3-4 दिनों से बाजारों में सूनापन व्यापारियों को दुखी कर रहा था। लेकिन आज सुबह से लोगों की खरीददारी के लिए भीड़ बढ़ गई। यह खरीददारी धनतेरस की देखी गई है। जिससे यातायात तक जाम हुआ। मुख्य बाजार में डिवाइडर के दोनों ओर ठेले लग गए हैं। शहर की मिठाई, रेडीमेड कपड़ो, आतिशबाजी, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक, मिट्टी के बर्तन, खाद्य सामानों की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ दिखाई दी। महिलाएं मिट्टी के नए बर्तन, चांदी-सोने के आभूषण, बर्तनों की खरीददारी करती देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की आवक ने दुकानदारों की आशाएं बढ़ा दी है। सालाना सीजन की आशा में लाखों रुपए का माल खरीद लिया। लेकिन ग्राहकी नही जमने से लोग निराश से थे। लेकिन सोमवार सुबह से रौनक बढ़ने से अब व्यापारियों के चेहरे पर रौनक दिखी।



