Deoli News 31 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी विधानसभा उपचुनाव एवं त्यौहार के मद्देनजर लोगों को भयमुक्त रहने एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का संदेश देते हुए गुरुवार को देवली पुलिस व सीआरपी ने फ्लैग मार्च किया।
देवली थाने के हेड कांस्टेबल गणेश ने बताया कि यह फ्लैग मार्च पुलिस थाना देवली से शुरू हुआ, जो छतरी चौराहा, ममता सर्कल, चर्च रोड होते हुए प्रमुख मार्गो से गुजरा। वही विवेकानंद कॉलोनी बस स्टैंड होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें शामिल सीआरपी एवं देवली पुलिस के जवान लोगों को आगामी विधानसभा उपचुनाव में भय मुक्त व निष्पक्ष होकर मतदान करने एवं निश्चित रहने का संदेश देते हुए चल रहे थे। इस दौरान सीआरपी के सशस्त्र बल के जवानों के साथ पुलिस कर्मचारियों ने भी फ्लैग मार्च किया।



