Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिर्वाण दिवस पर भगवान महावीर स्वामी को चढ़ाया लड्डू

निर्वाण दिवस पर भगवान महावीर स्वामी को चढ़ाया लड्डू


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2551 वां निर्वाण उत्सव श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में धार्मिक आस्था व भावना के साथ मनाया गया।

यहां निर्वाण दिवस धार्मिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस दौरान शुरुआत में भगवान की प्रतिमा का जलाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। जैन समाज के श्रद्धालुओं उपस्थिति में धर्मशाला परिसर के सभागार में भगवान की प्रतिमा को पांडुशिला पर विराजमान कर निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। इस दौरान जैन समाज के सैकड़ो लोग मौजूद थे। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने दी। इसी तरह दिगंबर जैन मंदिर समेत अन्य जैन मंदिरों में भी निर्माण दिवस पर भगवान महावीर स्वामी को लड्डू अर्पित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d