Deoli News 11 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद हरलाल राउमावि लुहारी कला में जरूरतमंद विद्यार्थियों को भामाशाह ने जर्सियां वितरित की गई।
प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण मीणा ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक देवराज मीणा की प्रेरणा से द न्यू इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत आत्माराम मीणा द्वारा भेजी गई 40 जर्सियां उनकी मां हस्तु देवी ने अपने हाथों से जरूरतमंद बच्चों को वितरित की तथा 1100 रुपए का नकद सहयोग भी किया। विद्यालय की ओर से हस्तु देवी व प्रेरक देवराज मीणा का शॉल, साफा व माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।



