175 छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण
Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में सोमवार को बालिकाओं के लिए आयोजित किए जा रहे “सेल्फ डिफेंस कैंप” का समापन हुआ।
योग शिक्षिका अंजना मेघवाल ने बताया कि एक माह तक चले इस सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप में कक्षा 7 से लेकर 11वीं तक की करीब 175 छात्राओं को सीआईएसएफ के कांस्टेबल नरोत्तम राय एवं रामबाबू द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सुबह प्रार्थना सभा में कुछ बालिकाओं ने सेल्फ डिफेंस की तकनीक को प्रदर्शित भी किया। प्राचार्य नवरतन मित्तल ने प्रशिक्षकों को विद्यालय की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र सौपा। उन्होंने कहा कि आज बालिकाओं को सुरक्षित रहने के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग जरूर लेनी चाहिए।
निहाल सोनी सम्मानित
कोटा अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के स्नेह मिलन समारोह में आंवा निवासी व जिला मंत्री (अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास संस्थान) निहाल सोनी हुए सम्मानित हुए। स्नेह मिलन समारोह में राष्ट्रीय संघटन महासचिव कृष्ण गोपाल, प्रदेश अध्यक्ष तुलसीराम सोनी ने समाज के विकास व कल्याण पर अपने विचार रखे।


