Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपालिका पार्षद व एक अन्य युवक का अपहरण बुरी तरह पीटा

पालिका पार्षद व एक अन्य युवक का अपहरण बुरी तरह पीटा

  • पुलिस नहीं पहुंचती तो हो सकती थी अनहोनी

  • देवली चिकित्सालय में उपचार के लिए कराया भर्ती

  • सुखी मछली का वीडियो बनाने को लेकर हुआ था विवाद


Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के देवली गांव नेकचाल मार्ग पर शुक्रवार सुबह कार सवार लोगों ने नगर पालिका देवली के पार्षद और एक अन्य युवक का अपहरण कर लिया। वहीं उन्हें कमरे में ले जाकर बुरी तरह पीटा। उक्त घटनाक्रम में पार्षद समेत युवक बुरी तरह घायल हुए है।

जिन्हें देवली पुलिस ने उपजिला चिकित्सालय देवली में भर्ती कराया है। दरअसल यह पार्षद वार्ड नं 3 के प्रताप विश्वास है। वही दूसरा घायल युवक कुमोद पोद्दार निवासी बंगाली कॉलोनी है। दोनों जने देवली के बंगाली कॉलोनी निवासी है। पीड़ित प्रताप विश्वास ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह नासिरदा से वापस बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ कुमोद पोद्दार भी था। यहां देवली गांव मार्ग पर नेकचाल बालाजी से करीब 50 मीटर देवली की ओर आई एक सफेद थार ने पार्षद की बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग उतरे। जिन्होंने उन्हें पकड़कर कार में बिठा लिया तथा देवली के जयपुर रोड प्रताप नारायण कॉलोनी के पीछे एक मकान में ले गए।

जहां पार्षद प्रताप विश्वास और कुमोद पोद्दार को लोहे के पाइप से पीटा। इस हमले में पार्षद प्रताप विश्वास का दाया पैर फ्रैक्चर हो गया। वही कुमुद पोद्दार को भी जमकर पीटा गया। जिसके अंदरूनी चोट आई है और वह बेहद घबरा चुका है। पार्षद प्रताप विश्वास ने बताया कि उन लोगों ने पिस्तौल दिखाकर मारने की भी धमकी दी। हालांकि इस दौरान कुमुद का फोन उनके पास था और कुमोद ने कॉलोनी में फोन कर यह जानकारी दे दी कि उन्हें प्रताप नारायण कॉलोनी में ले जाया जा रहा है। लिहाजा इसकी सूचना पर देवली पुलिस और बंगाली समाज के लोग वहां पहुंचे और मकान खोलकर दोनों घायलों को देवली उप जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। प्रताप विश्वास ने बताया कि इनमें से वह बादल मीणा, दीपू गुर्जर, आलोक व आत्मराम को जानते हैं।

वीडियो बनाने की वजह से हुआ विवाद

पीड़ित प्रताप विश्वास ने बताया कि बीसलपुर बांध क्षेत्र में छोटी मछलियों का शिकार करने के बाद उन्हें टापू पर सुखाया जा रहा था। इसका उन्होंने वीडियो बना लिया। उस दौरान मछली ठेकेदार के कुछ लोगों ने उन्हें मारने की धमकी दी थी। ऐसे में वीडियो बनाने के बाद यह विवाद हुआ और इसी के चलते यह हमला किया गया। इस दोपहर 12 से 12:30 के करीब देवली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें देवली चिकित्सालय लेकर आई। कुमोद के अंदरूनी चोटें आई है। जिसे चिकित्साकर्मियों ने कोटा रैफर कर दिया। टक्कर मारने के दौरान प्रताप विश्वास बाइक चला रहे थे। वहीं पुलिस पहुंचने से पहले हमलावर मौके से थोड़ी दूर निकल गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d