Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से गुरुवार रात 27 श्रद्धालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी के दर्शनों व भंडारे में सेवा देने के लिए रवाना हुआ।
जत्थे में शामिल पंकज शर्मा ने बताया कि मां वैष्णो देवी इंटरनेशनल फाउंडेशन के ट्रस्टी नेमीचंद सुराणा के मार्गदर्शन में यह जत्था माता के दरबार में चल रहे भंडारे में अपनी सेवाएं देगा। मां वैष्णो देवी मंदिर में भंडारा शुरू हुआ है, जो आगामी एक जनवरी तक चलेगा। वहीं उक्त जत्था 3 जनवरी को वापस देवली पहुँचेगा। जत्थे में शामिल श्रद्धालु कोटा के जरिए मां वैष्णो देवी के पहुंच रहे हैं। हर बार स्थानीय श्रद्धालु माता दरबार में पहुंचकर भंडारे में सेवाएं देते है।
Top Crime News : पालिका पार्षद व एक अन्य युवक का अपहरण बुरी तरह पीटा



