Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationदेवकन्या महाविद्यालय में उमंग शिविर शुरू

देवकन्या महाविद्यालय में उमंग शिविर शुरू


Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवकन्या महाविद्यालय देवली में बुधवार से समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं उमंग का शुभारंभ प्रबन्ध निदेशक आर्यन मुकुल एवं प्राचार्य डॉ. सोनल तनेजा, अनिता पारीक एवं मनोज प्रजापत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में बीएड की हेमलता साहू एण्ड ग्रुप प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएलएड में प्रथम स्थान हीना बैरवा एण्ड ग्रुप ने प्राप्त किया। सीमन अख्तर एण्ड ग्रुप बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। माण्डना प्रतियोगिता में बीएड में प्रियंका वर्मा एण्ड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएलएड में खुशबू कुमावत एण्ड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बीएससी बीएड में रीया नामा एण्ड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मेहन्दी प्रतियोगिता, पोस्टर मेंकिंग में प्रतियोगिता हुई।

कार्यक्रम में निर्णायक वरिष्ठ व्याख्याता अनिता पारीक, अर्चना गौतम, वीणा शर्मा, सोनिया शर्मा, दीप्ति चौधरी, सविता जैन, वैशाली बैरागी, चन्द्रप्रकाश प्रजापत, रविन्द्र शर्मा, प्रीती जैन, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अनिल सोनी, कुलदीप सिंह, ईद मोहम्मद, रीना जायसवाल, नमिता सरकार, आरती चन्देल आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d