Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के मालपुरा में होने जा रही स्काउट, गाइड अमृत महोत्सव जम्बूरेट जिला रैली में देवली ब्लॉक के करीब 100 स्काउट गाइड, रोवर, रेंजर भाग लेंगे।
स्थानीय संघ के सचिव द्वारका प्रसाद ने बताया कि देवली ब्लॉक से स्काउट ग्रुप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला, पीएमश्री राजकीय उमा विद्यालय दूनी, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल पनवाड़, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सांवतगढ़, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा तथा गाइड ग्रुप में पीएमश्री राउमा विद्यालय दूनी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नगरफोर्ट की गाइड व राजकीय महाविद्यालय देवली से 10 रेंजर और 4 रोवर जम्बूरी में भाग लेंगे। दल प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा किरण सोनी, गतिविधि प्रभारी प्रधानाचार्य भंवरलाल कुमार, कैलाश वर्मा, क्वाटर मास्टर रूपशंकर महावर जगदीश गुर्जर, कार्यालय व शिविर प्रभारी अनिल गौतम, बद्रीलाल कहार व हेमराज कुम्हार के नेतृत्व में यह दल जिला जम्बूरी में अपना प्रदर्शन करेगा। जम्बूरी 9 से 13 जनवरी तक मालपुरा में होगा।



