Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में जिले में 11 लाख 46 हजार 307...

अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में जिले में 11 लाख 46 हजार 307 मतदाता पंजीकृत


Desk News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के दौरान एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीना की अध्यक्षता में जिले के राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर जिले की मालपुरा, निवाई, टोंक एवं देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।

प्रकाशित अंतिम मतदाता सूचियों की प्रति जिले के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाई गई।.अतिरिक्त जिला कलेक्टर मालपुरा ने एक जनवरी 2025 के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 की जानकारी दी और बताया कि 29 अक्टूबर 2024 को फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया। प्रारूप प्रकाशित मतदाता सूची में जिले में 11 लाख 23 हजार 147 मतदाता पंजीकृत थे। जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 28 हजार 496 मतदाता नव पंजीकृत किए गए एवं 5 हजार 336 मतदाताओं के नाम विलोपन की कार्यवाही की गई।

इस प्रकार अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में जिले में 11 लाख 46 हजार 307 मतदाता पंजीकृत हो चुके हैं। जिले की मतदाता सूची में लिंगानुपात 951 से बढ़कर 956 एवं मतदाता जनसंख्या अनुपात 658 से बढ़कर 672 हो चुका है। मतदाता सूची में पंजीकृत 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 26 हजार 503 से बढ़कर 39 हजार 086 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन किए जाने के साथ ही सतत प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी भी यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित है तो ऐसे नागरिक वोटर हेल्प लाइन ऐप एवं वोटर पोर्टल अथवा बीएलओ से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

एडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अर्हता तिथियों 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर के तहत नाम जुडवाने के लिए अग्रिम आवेदन प्रारूप 6 में किए जा सकते है। ऐसे पात्र व्यक्ति जिनकी आयु 2 जनवरी से 1 अक्टूबर 2025 के मध्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण होगी, अग्रिम आवेदन कर सकते है। जिस अर्हता तिथि को उनकी 18 वर्ष पूर्ण होगी अग्रिम आवेदन पर कार्यवाही कर निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d