Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में 6 से 8 फरवरी तक हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। उक्त हेल्थ कैंप में 745 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा ने बताया कि डॉ. रमेश चंद्र बैंस (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनीष अरोड़ा (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंतिमा साहू (दंत रोग विशेषज्ञ),
आयुर्वेदिक चिकित्सालय देवली से डॉ. पीएल जांगिड़, डॉ. लतिका कुमारी, डॉ. हीरालाल बैरवा ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। छात्र-छात्राओं को अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य लाभ के लिए मार्गदर्शन दिया। मंच संचालन मनीष कुमार चाष्टा ने और अन्य व्यवस्थाओं में सत्यप्रकाश माहेश्वरी, नोरतमल बलाई, पप्पू लाल प्रजापत आदि ने सहयोग किया। इसी प्रकार जागृति आंगन कार्यक्रम के पांचवे चरण का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में हुआ। शिक्षाविद मोतीलाल ठागरिया, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवराज मीणा, प्रधानाचार्य नासिरदा किरण सोनी उद्बोधन दिया।
जागृति आंगन के कार्यक्रम में प्रत्येक चरण में टोंक जिले के विभिन्न ब्लॉक से 60 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली की विजिट करने आए हैं, जिन्हें टीएलएम सामग्री के रूप में टीशर्ट ,आईडी कार्ड, स्पाइरल डायरी व पेन दिया गया है।


