Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंबेडकर विचार मंच की बैठक अध्यक्ष राज बहादुर रैगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में हाल ही में हुई जारी पटवारी भर्ती विज्ञप्ति में आरक्षण के अनुसार पदों का सही विभाजन नहीं होने पर विरोध व्यक्त किया गया।
जल्द ही उच्च न्यायालय में रिट दायर करने पर सहमति बनी। समाज के प्रमुख दानदाताओं ने इसके लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की और सभी ने जनप्रतिनिधियों को भी भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के समर्थन में पत्र भिजवाने का निर्णय लिया। साथ ही गणेश रोड स्थित छात्रावास भूमि पर विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। आगामी 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती कार्यक्रम मनाने को लेकर आगामी 9 मार्च को बैठक करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में अंबेडकर विचार मंच के पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष रवि कुमार मीणा, सौभागमल मीणा, लक्ष्मी नारायण मीणा ,सोजीराम बैरवा, रैगर समाज समिति अध्यक्ष मोहन लाल ठागरिया, गणेश कुमार मीणा, कृष्ण गोपाल वर्मा, राजेंद्र सिंह मीणा, कन्हैयालाल वर्मा सहित कई सदस्य थे। अध्यक्ष राज बहादुर वर्मा ने कहा कि सरकार हमारे आरक्षण के अधिकारों को सीमित करने की कोशिश कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



