Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बालाजी सेवा मंडल देवली की ओर से मंगलवार रात श्रीबावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य जुलूस, संगीतमय सुंदर कांड व नवे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाना तय किया गया। बैठक में आगामी 11 अप्रेल को भव्य जुलूस अपरान्ह 3 बजे बजे बालाजी मंदिर से अटल उद्यान से पूरे बाजार में होकर बालाजी मंदिर तक तय किया गया। वहीं 11 अप्रेल को शाम को संगीतमय सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन तय किया गया। जबकि 12 अप्रेल को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे का अध्यक्ष बालाजी महाराज व संरक्षक सांवलिया सेठ को बनाया गया।
बैठक में विनोद साहू, अरुण सिंहल, सुरेश साहू, दिनेश पांचाल ,संजय साहू ,रामवतार साहू, अनिल शर्मा, दिनेश वैष्णव समेत कई सदस्य मौजूद थे।
भगवान शिव और मां गौरा को लगाई हल्दी व मेहंदी, छतरी चौराहे पर महाशिवरात्रि मेला होगा


