Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पुलिस थाना परिसर में गुरुवार शाम पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह की मौजूदगी में शांति समिति एवं सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई।
थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार बैठक में शहर के मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं रात के वक्त निजी स्तर पर चौकीदार नियुक्त करने को लेकर चर्चा हुई। इसी तरह शहर में दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश रोकने को लेकर बातचीत हुई। इसके अलावा आगामी होली, धुलंडी, रमजान व ईद के त्यौहार को सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने के बाद कही गई। यहां पुलिस अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण के लिए समिति सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की है।



