Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationराष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण किए

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण किए


Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका मुख्यालय देवली स्थित न्यायालयों पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच देवली के समक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली से 58 प्रकरण रखे गए।

विधिक सेवा समिति सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि जिनमें 28 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित हुए। इसी प्रकार अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली से 55 प्रकरण रखे गए। इनमें से 24 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। इसी प्रकार ग्राम न्यायालय देवली में 46 प्रकरण रखे गए। जिनमें से 24 प्रकरण निस्तारित हुए। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी से 53 प्रकरण रखे। जिनमें से 32 प्रकरण निस्तारित किए गए। तालुका विधिक सेवा समिति देवली में कुल 982 प्रिलिटिगेशन प्रकरण रखे गए। जिनमें से 19 प्रकरण का निस्तारण किया जाकर 1207643 रूपए की रिकवरी के लिए समझौता हुआ। इस प्रकार लोक अदालत बैंच के समक्ष कुल 1194 प्रकरण रखे गए।

जिनमें से 127 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित हुए है। लोक अदालत में बैंच के पीठासीन अधिकारी हर्ष मीणा न्यायाधीकारी ग्राम न्यायालय देवली तथा सदस्य संदीप कांटिया अधिवक्ता थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d