Deoli News 25 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित भारतीय खाद्य निगम खरीद केंद्र पर सोमवार से मण्डी सचिव प्रियंका गर्ग की उपस्थिति में गेहूं खरीद की शुरुआत की गई।
इस दौरान अशोक कुमार चौधरी, कनिष्ठ सहायक रामस्वरूप गुजर, कन्हैयालाल गुर्जर, रोडू प्रजापत भी उपस्थित थे।क्वालिटी इंस्पेक्टर रामराज जाट और भुगतान प्रभारी रोशन मीणा ने बताया कि किसान सत्यनारायण गुर्जर का गेहूं तोलने के केवल एक घंटे बाद ही जनाधार से जुड़े खाते में 48 क्विंटल के एक लाख 23 हजार 600 रुपए का भुगतान दिया गया। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने में मदद करेगा।



