चैत्र नवरात्र
Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धर्म, अध्यात्म, त्याग और संयम के पर्व चैत्र नवरात्र में शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग परिवार सहित पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं और मत्था टेक रहे हैं।

क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठों में कुचलवाड़ा स्थित बीजासन माता मंदिर, चांदली स्थित हिंगलाज माता मंदिर, वन माता, केसर माता और रोडवेज बस स्टैंड स्थित गायत्री मंदिर शामिल हैं। नवरात्र के दौरान लोग व्रत उपवास रख रहे हैं और मंदिरों में रामायण की चौपाइयां गूंज रही हैं। दूसरे दिन भी माता के मंदिरों में भीड़ रही। जिसमें लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने नवरात्र के दौरान चप्पल, जूतों का त्याग किया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। चैत्र नवरात्र का यह त्योहार शक्ति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है और उत्साह और भक्ति के साथ मना रहे हैं।



