आशीष जिलाध्यक्ष मनोनीत
Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी निवासी आशीष धाकड़ को राजस्थान धाकड़ महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिसकी घोषणा राजस्थान धाकड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश नागर चलेट युवा सध ने की है।
हिंदू नव वर्ष मनाया, हनुमान चालीसा का पठन किया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 प्रतिपदा उत्सव मनाया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पहुंचकर नगरवासियों को नववर्ष की तिलक लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ किए। कार्यक्रम में जिला कुटुंब प्रबंधन के रूप में उपस्थित दलेलचंद द्वारा हिंदू नव वर्ष की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। इस दौरान खंड संघ चालक रमेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल पाराशर समेत मौजूद थे।



