Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsईद की मुबारकबाद दी, भाईचारा और एकता का संदेश दिया

ईद की मुबारकबाद दी, भाईचारा और एकता का संदेश दिया


Jahazpur News 31 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) ईद के मौके पर सोमवार को कांग्रेस एवं अंबेडकर विचार मंच के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।

इस सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक धीरज गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कानावत, कांग्रेस पार्षद अनिल उपाध्याय, पूर्व पार्षद बाबूलाल खटीक, एडवोकेट दीपक पंचोली, रमेश गुर्जर, अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष रामजस मीणा, संरक्षक भवानी लराम रेगर, पूर्व पार्षद हेमराज मोची सहित अन्य उपस्थित थे।

कांग्रेस नेताओं ने मुस्लिम समाज के साथ मुसाफा कर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। यहां लोगों ने समाज में प्रेम, शांति और एकता की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d