Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपहले दिन 170 क्विंटल गेहूं तुले, निगम ने की तुलाई शुरू

पहले दिन 170 क्विंटल गेहूं तुले, निगम ने की तुलाई शुरू


Jahazpur News 1 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) भारतीय खाद्य निगम ने मंगलवार को कृषि उपज मंडी में किसानों से गेहूं खरीद शुरू की है। पहले ही दिन तीन किसानों के 170 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।

खाद्य निगम मंडल प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि उद्घाटन में अतिथि प्रधान कौशल किशोर शर्मा, चेयरमैन नरेश मीणा, पूर्व डायरेक्टर सोजीराम मीणा, कैलाश टेपण का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। एफसीआई निरीक्षक घनश्याम लोढ़ा ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर पंजीयन कराकर सरकार द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ उठाएं, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो। इस दौरान भारतीय खाद्य निगम किस्म निरीक्षक धनश्याम लोढ़ा, भुगतान प्रभारी राजेश कुमार, नोडल अधिकारी दिवाकर बयावत, मंडी व्यापारी रफीक मोहम्मद, विजय बंब, हरीश दाखेड़ा, एचएनटीसी रफीक चीता, किसान रामरतन मीणा, ब्रह्म प्रकाश मीणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने भीलवाड़ा आगार में जहाजपुर और कोटड़ी कृषि उपज मंडी को खरीद केंद्र बनाया था। गत 10 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होनी थी। लेकिन समय पर किसानों की फसल नहीं आने से मंगलवार को इसकी शुरुआत की गई। किसानों को समर्थन मूल्य के तहत 2425 रुपए प्रति क्विंटल के अलावा 150 रुपए का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। जिससे उन्हें कुल 2575 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान मिलेगा। गेहूं विक्रय के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d