बुधवार सुबह आर्यिका स्वस्ति भूषण का होगा मंगल प्रवेश
Deoli News 1 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के समीपस्थ कुराडिया गांव में मंगलवार को आर्यिका स्वस्ति भूषण के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। इस आयोजन में संत भवन एवं विद्या मंदिर भवन का शिलान्यास किया गया।
इस दौरान दानदाताओं ने तीन कमरे बनाने की स्वीकृति दी, जिनमें बाबूलाल बड़जात्या, महावीर प्रसाद गोधा, लादूलाल, धनराज (कुराडिया) की ओर से एक-एक कमरे की स्वीकृति दी गई। समारोह में जहाजपुर देवली एवं कई स्थानों के श्रद्धालु उपस्थित थे। जिनमें भानु प्रकाश, ज्ञानचंद, पदम पाटनी, गोविंद बाकलीवाल, पदम अजमेरा, महावीर बाकलीवाल, अंजनी कुमार सहित कई शामिल थे। समारोह में कुराडिया सरपंच अजीत सिंह का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने पेयजल की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

यह आयोजन जैन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण है। इसके अलावा आर्यिका स्वस्ति भूषण का विहार देवली की ओर है। यहां 2 अप्रैल को आर्यिका का देवली में मंगल प्रवेश होगा। आर्यिका का मंगल प्रवेश देवली के जैन कॉलोनी में आयोजित होने वाले पंच कल्याण महोत्सव।को लेकर है।


