Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपंचकल्याणक, भाव से करें तो अनंत पापों का नाश होता है- आर्यिका...

पंचकल्याणक, भाव से करें तो अनंत पापों का नाश होता है- आर्यिका स्वस्ति भूषण

  • लघु पंच कल्याण महोत्सव की, घट व श्रीजी की शोभायात्रा के साथ शुरूआत

  • धर्म सभा में पंचकल्याणक का महत्व बताया


Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की जैन कॉलोनी में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में गुरुवार से लघु पंच कल्याण महोत्सव घट व श्रीजी की शोभायात्रा के साथ शुरूआत हुई। आयोजन स्थल पर ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, चित्र अनावरण कार्यक्रमों बाद प्रवचन हुए।

धर्मसभा में आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ने कहा कि मनुष्य जीव ही गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान एवं मोक्ष की पंच कल्याणक क्रियाओं से भगवान बनते है। वह मां सौभाग्यशाली होती है, जिनकी कोख में भगवान आते है और मां की सेवा में देवियां आती है। एक नारी पूर्ण तब ही समझती है जब उसकी कोख में तीर्थंकर जीव आए तो तीनों लोक में खुशियां आ जाती है। उन्होंने कहा पंचकल्याणक भावों से करें तो असंख्य पुण्य दिलाकर अनंत पापों का नाश करता है।

जिस तरह लाभ शब्द को उल्टा करेंगे तो भला होता है। वैसे ही महत्व पंचकल्याणक का है। मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने कहा पंचम काल मे भगवान पैदा नही होते। लेकिन पंचकल्याणक में उसकी तरह की क्रिया से पाषाण से भगवान बनाने की क्रिया संपन्न की जाती है। उन्होंने कहा कुंभकार मिट्टी को मिलाकर थपड़े लगाकर आकर देता है।वही तपकर घड़ा बनकर पानी भरने पर शीतलता और सिर पर धारण कर मंगल बन जाता है।वैसे ही मनुष्य जीवन में तप व तपस्या कर केवलज्ञान की शक्ति प्राप्त करें। मुनि ने कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने को विजय व समृद्वि का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा पंचकल्याणक में श्रद्धा और शुद्वता से की क्रियाओं के बाद पाषाण की प्रतिमा भी जिनालयों में स्थापित होने पर अतिशय करी हो जाएगी।

महोत्सव पर निकाली घट व श्रीजी की शोभायात्रा

महोत्सव की शुरुआत में श्रीमहावीर मंदिर से मुनि वैराग्य सागर, मुनि सुप्रभ सागर, आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में घट व श्रीजी की शोभायात्रा मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप होकर कुंचलवाड़ा रोड से जैन कॉलोनी आयोजन स्थल पहुंची। जिसमें बैण्ड बाजे एवं घोड़ी बग्गियों में भगवान के माता-पिता, सोधर्म इन्द्र परिवार, यज्ञ नायक, कुबेर इन्द्र, सानत, इशान इन्द्र, महेन्द्र, ब्रह्म इन्द्र, ब्रह्मोत्तर, लान्तव इन्द्र, कपिष्ठ, शुक्र इन्द्र, महाशुक्र, सत्तार इन्द्र थे। वही महिला, युवा मण्डल एवं पुरुष भजनों पर नृत्य कर साथ चल रहे थे।

Oplus_131072

गर्भ कल्याणक संस्कार, गोदभराई की रस्में निभाई

प्रतिष्ठाचार्य देवेश शास्त्री, कपिल भैया के निर्देशन में दोपहर में सकलीकरण, यागमण्डल विधान, गर्भ कल्याणक संस्कार, गोदभराई की क्रियाएं हुई। जबकि शाम को महाआरती, शास्त्र प्रवचन, सौधर्म सभा, कुबेर द्वारा नगरी की रचना, सोलह स्वप्न, माताजी का श्रृंगार, अष्टकुमारियो द्वारा मां की सेवा आदि कार्यक्रम होंगे।

तीर्थंकर बालक के जन्म कल्याणक पर जुलूस 4 को

पार्श्वनाथ दिगम्बर मन्दिर जैन कॉलोनी लघु पंच कल्याण महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार 4 अप्रेल को जन्म कल्याणक में प्रातः जाप, पूजन तीर्थंकर बालक का जन्म, मुनि की दिव्य देशना, इंद्राणी को प्रथम दर्शन होंगे।

इसी तरह जन्मकल्याणक जुलूस, पांडुशिला का जन्म अभिषेक, दोपहर में तीर्थंकर बालक का श्रृंगार, शाम को आरती, शास्त्रसभा, रात्रि को आनंदोत्सव, बालक को पालना व बाल क्रीड़ा कार्यक्रम होंगे। इस दौरान कार्यक्रम के गौरव अध्यक्ष संजय पापड़ीवाल कार्य अध्यक्ष भीमराज जैन, अध्यक्ष महावीर कुमार बाकलीवाल, स्वागत अध्यक्ष पदम पाटनी समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d