Deoli News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय देवली में आगामी कुछ दिनों के भीतर डायलिसिस की जांच शुरू हो जाएगी। जिससे किडनी रोगियों को मदद मिल सकेगी।
जानकारी के मुताबिक चिकित्सालय प्रबंधन ने संविदा पर एक कर्मचारी नियुक्त किया है। वही डायलिसिस से जुड़े सभी इंस्ट्रूमेंट प्रबंधन के पास है। लिहाजा आगामी एक सप्ताह से 10 दिनों के भीतर डायलिसिस की सेवा शुरू कर दी जाएगी, जो किडनी रोगियों के लिए लाभदायक होगी। चिकित्सा प्रभारी देवली डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि 7 से 10 दिन में डायलिसिस शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि डायलिसिस उन लोगों के लिए होती है। जिन्हें किडनी की गंभीर बीमारी है या जो किडनी खराब होने के कारण अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ शरीर में जमा होने से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो रक्त को फिल्टर करके किडनी के काम को पूरा करने में मदद करती है। डायलिसिस किडनी फेलियर यानि जब किडनी ठीक से काम करना बंद कर देती हैं, तो डायलिसिस की आवश्यकता होती है। इसी तरह अस्थाई किडनी विफलता कुछ मामलों में, गंभीर बीमारी या चोट के कारण किडनी अस्थाई रूप से काम करना बंद कर सकती है। इसके अलावा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, या ल्यूपस आदि स्थितियों में भी यह जांच की जाती है।



