जनहानि टली, देवली पुलिस मौके पर
Deoli News 19 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के गावड़ी गांव के दुर्गापुरा ढाणी में शनिवार अपराह्न 3 बजे के आसपास खेतों में आग लग गई, जो देखते ही देखते करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई।
आग लगने की वजह विद्युत तारों के क्रॉसिंग पर स्पार्किंग बताई जा रही है, जिससे खेतों के बाड़, फूस और पेड़ों में आग लग गई, जो तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल गई। देवली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। देवली नगर पालिका की दो और टोंक की एक दमकल आग बुझाने में जुटी हुई है, जिसमें दमकल कर्मचारी नीरज चौधरी सहित अन्य कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकलों की सहायता से प्रयास जारी हैं और कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और दमकल टीम आग पर काबू पाने और इसके कारणों का पता लगाने के लिए लगातार काम कर रही है। उक्त हादसे से आसपास की इलाकों में अफरा तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलते आग एक से दूसरे खेत की बाड़ में चलती गई। इस दौरान देवली थाना प्रभारी दौलत राम, सहायक उपनिरीक्षक सीताराम समेत मौजूद थे।




