Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बाइक भी बरामद की है।
थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार बंगाली कॉलोनी देवली निवासी अशोक कुमार सैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपनी बाइक होण्डा साईन गत 30 मार्च को गौतम मंदिर के बाहर बस स्टेण्ड देवली में खड़ी की और ठेले पर काम करने लग गया। जिसे अज्ञात लोग चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और पुलिस प्रविधियों का उपयोग कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी मुकेश परिडवाल पुत्र गोपाल परिडवाल निवासी महुवा थाना मेहंदवास जिला टोंक है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई होण्डा साईन नम्बर बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें नगरफोर्ट और मेहंदवास थाने में दर्ज मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दौलत रामगुर्जर, एएसआई सीताराम, अब्दुल वहाब हैडकानि, मोहम्मद इस्माईल, राजेश और शंकर शामिल थे।



