Deoli News 3 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान विधानसभा में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिसकी घोषणा विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने की है।
इस घोषणा में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर को याचिका एवं सदाचार समिति का सदस्य बनाया गया है। इस नियुक्ति पर देवली-उनियारा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर को बधाई दी है। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने भी इस नियुक्ति के लिए विधानसभा अध्यक्ष और संगठन का आभार व्यक्त किया है।
मौसम ने करवट बदली, काफी देर तक आंधी चली



