एसोसिएशन उपाध्यक्ष के साथ मारपीट का मामला
Jahazpur News 6 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) बार एसोसिएशन जहाजपुर ने पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मारपीट मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक चौहान ने बताया गया कि एसोसिएशन उपाध्यक्ष बद्रीलाल मीणा के साथ हुई मारपीट के मामले में थाना जहाजपुर में प्रकरण 5 मई को दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त, जो एक सरकारी कर्मचारी है, जिसे थानाधिकारी द्वारा थाने में बुलाने के बाद बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। बार एसोसिएशन का कहना है कि उक्त घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया है और आज तक न तो अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है।
इस लापरवाही से अधिवक्ता समुदाय में रोष है। एसोसिएशन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आज अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तो वे न्यायिक कार्यों का पूर्ण रूप से अनिश्चितकाल के लिए बहिष्कार किया जाएगा।


