Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsउधार का कलेक्शन कर लौट रहे मेडिकल व्यापारी का बैग पार

उधार का कलेक्शन कर लौट रहे मेडिकल व्यापारी का बैग पार

45 हजार रुपए का हुआ नुकसान


Deoli News 6 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के सरोली मोड़ पर सोमवार रात एक मेडिकल व्यापारी का बैग चोरी हो गया, जिसमें करीब 45 हजार रुपए नकद और एक रशीद बुक थी।

मामले में प्रार्थी लालचन्द बुलानि निवासी टोंक ने घाड़ थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 5 मई को देवली के मेडिकल स्टोर से कलेक्शन कर टोंक जा रहा था, जब वह सरोली मोड़ पर चाय पीने के लिए रुका, तभी उसकी बाइक से बैग चोरी हो गया। बैग में नकद रुपए के अलावा प्रिंस मेडीकोज स्टोर टोंक के नाम से एक रशीद बुक भी थी, जो बालाजी बिहार सिविल लाइन टोंक में स्थित है। वारदात का समय करीब 8:15 बजे रात का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d