Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वावधान में कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर की शनिवार को शुरुआत हुई
शिविर संचालक ने बताया कि शिविर का शुभारंभ पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा ने मां सरस्वती व बेड़ेन पावेल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। शिविर में योग व प्रणायाम, संगीत, चित्रकला, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट,सेल्फ डिफेंस, कंप्यूटर, मांडना , रंगोली, मेंहदी व सिलाई सहित कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन शिविरार्थियों में रजिस्ट्रेशन के लिए उत्साह देखा गया। शिविर सभी कक्षा के बच्चों के लिए सुबह 7 से 10:30 बजे तक रहेगा।
पक्षियों के लिए परिंडे बांधे
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में स्टूडेंट्स का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा पक्षियों के लिए पानी परिंडे बांधे गए। शिविर प्रभारी रविशंकर मीणा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में सरकार द्वारा समाज सेवा जन सेवा व देश सेवा आदि परोपकार कार्य को बढ़ावा देने के लिए शिविर लगाया गया है।
उन्होंने छात्रों को शिविर में करने वाले कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। छात्र छात्राओं द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और पेड़ों को पानी पिलाया गया। यहां सुरेश चन्द्र सिंहल, पंचायत शिक्षक अनिरुद्ध गौतम उपस्थित थे।



