Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराजकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू


Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर फर्स्ट) में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन 4 जून से शुरू हो रहे हैं।

महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 16 जून है। इसके बाद, महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 19 जून है। अंतरिम वरियता सूची और प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 20 जून को किया जाएगा, और अभ्यर्थियों द्वारा ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 24 जून है। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 26 जून को होगा और प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन 27 जून को किया जाएगा। महाविद्यालय में ऑनलाइन स्नातक पार्ट प्रथम का शिक्षण कार्य एक जुलाई से शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d