43.850 किलो मादक पदार्थ व कार जब्त
Jahazpur News 7 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) थाना हनुमान नगर व डीएसटी टीम की संयुक्त टीम ने शनिवार को कार्रवाई में नाकाबंदी के दौरान डोडा पोस्त की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं।
कार्रवाई में 43 किलो 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना हनुमान नगर के सामने नाकाबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में रखे चार अलग-अलग कट्टों से कुल 43 किलो 850 ग्राम डोडा चुरा बरामद हुआ। मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त वाहन कार को भी जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से कार चालक नीरज कुमार पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी रंजीतगढ़ी खेड़िया बुजुर्ग, थाना खैर, जिला अलीगढ़, यूपी एवं सह-आरोपी अशोक पुत्र रामविलास मिश्रा निवासी मथाणा मदनापुर, जिला शाहजहांपुर यूपी को गिरफ्तार किया है।



