Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूक किया

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूक किया


Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आम्रपाली बाल गृह देवली और आंगनबाड़ी केंद्र, खटीक मोहल्ला में गुरुवार को जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

सचिव तालुका विधिक सेवा समिति विजय गौड़ ने बताया किया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया के निर्देशानुसार बच्चों को बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसे खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने के महत्व के बारे में बताया गया। शिविर में उपस्थित बच्चों को बताया गया कि बाल श्रम बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को रोकता है और उन्हें शिक्षा के अवसर से भी वंचित रखता है। इस अवसर पर राहुल सुवालका अधीक्षक, आम्रपाली बालगृह, चंदा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पीएलवी भगवान कंवर उपस्थित रहे।

इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाना, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और बाल श्रम को रोकने के लिए सरकार और संगठनों को प्रेरित करना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d