Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी द्वारा देई में वहां के भाजपा नेता मोतीशंकर धाकड़ को मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
वहीं नवमनोनीत अध्यक्ष ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व कृषि मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी के आवास पर सैनी का आभार व्यक्त किया और उनसे मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर भाजपा टोंक के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत मेहता भी उपस्थित थे। इस मौके पर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष के साथ में पूर्व सरपंच बालमुकुंद नागर, प्रिंस जायसवाल, दिनेश धाकड़, आकाश मितल, उमाशंकर धाकड़, सम्पत कुमार जैन, बलवीर सिंह सोलंकी, लोकेश गुर्जर, भोलाशंकर मीणा एवं अन्य कार्यकता मौजूद थे।



